फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रविदास विश्व पीठ की भी राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने पर नजर, पीएम मोदी को भेजा पत्र

Wed, 20 Nov 2019 05:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में आए फैसले के बाद मंदिर निर्माण के लिए गठित की जाने वाले ट्रस्ट में शामिल होने के लिए संत समाज के प्रतिनिधियों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। कई संतों की ओर से दावा किए जाने के बाद श्री रविदास विश्व पीठ ने भी प्रस्तावित ट्रस्ट में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन


इस संबंध में पीठ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा गया है। श्री रविदास विश्व पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौर प्रथम रविदासाचार्य संत हैं और इस समय वह भाजपा के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।

उनकी श्री रविदास विश्वपीठ के निदेशक मंडल का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के प्रस्तावित ट्रस्ट में उन्हें भी शामिल किया जाए। पीठ के प्रवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें