बैठक में सेमेस्टर सिस्टम पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही श्रीदेव सुमन विवि में सेमेस्टर सिस्टम की स्थिति साफ हो पाएगी। गढ़वाल मंडल के सरकारी और निजी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र असमंजस में हैं।
दरअसल, ये कॉलेज श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हैं। विवि ने बाकी सभी सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम तो जारी कर दिया है, लेकिन प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। छात्रों की मांग है कि विवि जल्द से जल्द इस पर फैसला ले।
हमें सरकार से सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए ही 17 दिसंबर को अकादमिक परिषद की बैठक बुलाई गई है। इसमें जो भी फैसला होगा, उससे सरकार को अवगत करा दिया जाएगा।
-प्रो. पीपी ध्यानी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि