जिन प्राइवेट कॉलेजों में तय से अधिक सीटों पर एडमिशन दिए गए उसमें दो कॉलेज देहरादून एवं 12 कॉलेज हरिद्वार जिले के बताए गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विभागीय मंत्री डा.धन सिंह रावत के साथ ही कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरादंन से मिलकर छात्रों का रिजल्ट जारी करने की मांग की है।
विश्वविद्यालय पर यह भी है आरोप
श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय पर यह भी आरोप है कि वर्ष 2019-20 में पहले सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया और फिर वार्षिक पद्वति को लागू कर दिया गया। जिससे छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रिजल्ट जारी करने के लिए विश्वविद्यालय पर दबाव
हरिद्वार और देहरादून जिले के प्राइवेट कॉलेजों में तय से अधिक सीटों पर परीक्षा कराए जाने के बाद अब विश्वविद्यालय पर उच्च स्तर से इन छात्रों का रिजल्ट घोषित करने का दबाव बनाया जा रहा है।
जिन कॉलेजों ने तय से अधिक सीटों पर एडमिशन दिए और परीक्षाएं कराई उनसे जवाब मांगा गया है। रही बात सेमेस्टर सिस्टम और फिर वार्षिक पद्धति को लागू करने की, शासन के आदेश पर ही ऐसा किया गया है।
- डा.पीपी ध्यानी कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय