फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: श्रीदेव सुमन और कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, परीक्षा देने आया छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 14 Sep 2020 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बागेश्वर में परीक्षा देने आए छात्र के कोरोना पॉजिटिव निकलने से परीक्षार्थियों में हड़कंप मंच गया।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बीच उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के सात जिलों में श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षा सोमवार (आज) से 180 केंद्रों पर शुरू हो गई है। लगभग 30 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विवि प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारी पूरी कर ली थी। 

विज्ञापन


तीन पालियों में डेढ़ घंटे की परीक्षा होगी। प्रथम पाली के लिए सुबह 8.30 बजे से 10 बजे, द्वितीय पाली पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न एक बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से शाम चार बजे तक होगी।


परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बता दें कि श्रीदेव सुमन विवि की स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर, स्नातक प्रथम वर्ष और बीएड की मुख्य परीक्षा आज से 12 अक्टूबर के बीच होनी है।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने बताया कि परीक्षा के लिए 180 केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक केंद्र पर आंतरिक सचल दल के अलावा छह उड़नदस्तों की टीम का गठन भी किया है। ओएमआर सीट के माध्यम से परीक्षा कराई जा रही है। प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए मास्क पहनकर अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन

कुमाऊं विवि की परीक्षा में 64 केंद्रों में करीब 37 हजार परीक्षार्थी

छात्र नेताओं के भारी विरोध के बीच कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक, स्नातकोतर के अंतिम सेमेस्टर और वार्षिक पद्धति से आच्छादित स्नातक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोतर स्तर पर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो गई है। सोमवार को 64 परीक्षा केंद्रों में करीब 37 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। 

वहीं, बागेश्वर में परीक्षा देने आए छात्र के कोरोना पॉजिटिव निकलने से परीक्षार्थियों में हड़कंप मंच गया। छात्र को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।  सोमवार को डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने आया छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रंजना साह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 16 परीक्षार्थियों के शरीर का तापमान 98 डिग्री से ज्यादा पाया गया। उन्हें परीक्षा के लिए अलग कमरे में निर्धारित एसओपी के अनुसार बैठाया गया। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी की कोरोना जांच की। डिप्टी सीएमओ वीके सक्सेना ने बताया कि एक छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस वर्ष मात्र दो घंटे की हुई परीक्षा 
कुमाऊं विवि के कुलसचिव खेम राज भट्ट ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस वर्ष दो घंटे का पेपर हुआ। वहीं वैकल्पिक प्रश्न भी इस बार थे। बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते एक परीक्षा कक्ष में 60 परीक्षार्थियों के बजाय 30 ही परीक्षार्थी बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें