फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस विवि के छात्रों को दो साल से मार्कशीट का इंतजार

Mon, 13 Feb 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से प्राइवेट परीक्षा देने वाले तमाम छात्र परेशान हैं। दो-दो साल बाद भी उनकी मार्कशीट विवि से नहीं आई है। वह विवि और परीक्षा केंद्र के बीच भटक रहे हैं। हालांकि विवि का दावा है कि ज्यादातर छात्रों की मार्कशीट भेज दी गई है।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि हर साल एमए, एमकॉम, बीए और बीकॉम की प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेते हैं। इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा कराने के बाद उसका मूल्यांकन, रिजल्ट जारी करना और फिर मार्कशीट भेजना विवि के लिए मुश्किल हो गया है।

तमाम ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने दो साल पहले परीक्षा दी थी लेकिन आज तक मार्कशीट ही नहीं आई है। नतीजतन वह एग्जाम पास होने के बावजूद आगे कहीं दूसरे कोर्स में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत का कहना है कि परीक्षाएं और परिणाम समय से कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अगर किसी छात्र को मार्कशीट नहीं मिली है तो वह विवि से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


प्रोविजनल रिजल्ट आज तक पूरे नहीं
विवि ने गत वर्ष अक्तूबर माह में एमए हिस्ट्री प्रथम वर्ष, एमए सोशियोलॉजी प्रथम वर्ष, एमए पॉलिटिकल साइंस प्रथम वर्ष सहित कई कोर्स के प्रोविजनल रिजल्ट जारी किए थे। आज तक इन छात्रों के पूरे रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में मार्कशीट तो दूर रिजल्ट ही पूरा न मिलने से छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें