फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: ‘हेलो! ‘मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूं, मुझे युवक ने चाकू घोंपा है...तीन घंटे शहर में पुलिस को दौड़ाया

Sun, 30 Oct 2022 03:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

पुलिस को डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वह जौलीग्रांट पहुंच गए हैं और यहां पर भर्ती हैं। पुलिस ने किसी डॉक्टर या कर्मचारी से बात कराने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के घर के बारे में जानकारी ली। घर का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो डिप्टी सीएमओ घर के बाहर सड़क पर हंगामा करते दिखे।
विज्ञापन
रुड़की पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हेलो! मैं डिप्टी सीएमओ बोल रहा हूं। एक युवक ने मेरे पेट में चाकू घोंप दिया है। मुझे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ नशे की हालत में एक जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ ने पुलिस को झूठी सूचना देकर तीन घंटे तक दौड़ाए रखा। पुलिस को सच्चाई का पता चला तो डिप्टी सीएमओ का मेडिकल कराकर चालान कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार निवासी सिविल लाइंस की उत्तरकाशी जिले में आयुर्वेद अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनाती है। रात के समय उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि बॉबी नाम के युवक ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया है। वह रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस आननफानन बताए गए अस्पताल में पहुंची और जानकारी ली। वहां पता चला कि वहां इस नाम का कोई शख्स नहीं आया है। पुलिस ने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। काफी देर तक पुलिस नंबर पर कॉल करती रही।इसके बाद कॉल लगी तो पुलिस को डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वह जौलीग्रांट पहुंच गए हैं और यहां पर भर्ती हैं। पुलिस ने किसी डॉक्टर या कर्मचारी से बात कराने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ के घर की जानकारी ली
इस पर पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के घर के बारे में जानकारी ली। घर का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो डिप्टी सीएमओ घर के बाहर सड़क पर हंगामा करते दिखे। पुलिस ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया तो वह भिड़ गए और डिप्टी सीएमओ की हनक दिखाने लगे। इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा- कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही, 2024 के चुनाव को लेकर कही ये बात

यहां से सिविल अस्पताल लेकर पहुंची और मेडिकल कराया। इसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए चालान कर जुर्माना लगाकर कोतवाली से ही छोड़ दिया गया है। साथ ही भविष्य में दोबारा झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें