फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को गांव से ओलंपिक तक पहुंचाए खेल विवि : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि राज्य का खेल विवि युवाओं को गांव से ओलंपिक तक पहुंचाने की भूमिका निभाए। लोक भवन में हुई विवि की प्रबंध परिषद की दूसरी बैठक में विवि की अब तक की संचालन रिपोर्ट भी पेश हुई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि खेल विवि केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र न होकर उत्कृष्ट खेल संस्कृति के निर्माण का सशक्त संस्थान बने। राज्य के स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहित किया जाए। विवि की कार्ययोजना ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं को ग्राम से ओलंपिक तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करे। राज्यपाल ने कहा, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहचानकर व्यवस्थित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।


ग्राम पंचायत स्तर पर खेल सुविधाएं बढ़ाएं
राज्यपाल ने राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे गांवों को चिह्नित किया जाए। जहां से विशिष्ट खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं। कुलपति अमित सिन्हा ने खेल विवि की प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि विवि का शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। हमारे दो खिलाड़ी वर्तमान समय में भारतीय दल में उत्तराखंड से प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि विवि को मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। बैठक में विवि के शिक्षण एवं प्रशासनिक पदों के सृजन पर विचार-विमर्श के उपरांत, औचित्य सहित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, कुलसचिव दीप्ति सिंह सहित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें