फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना के नाम पर स्पोर्ट्स ट्रैक बनाएगी सरकारः रावत

Wed, 09 Nov 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
वंदना कटारिया - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला हॉकी खिलाड़ी की अगुवाई में एशियन चैंपियनशिप जीतने पर वंदना की तारीफों के पुल बांधते हुए उनके नाम से एक स्पोर्ट्स ट्रैक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मंगलवार को महिला कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि वंदना की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बालिकाओं को प्रोत्साहित करने का काम करेगी।

प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी से विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि महिला कांग्रेस द्वारा विधानसभा टिकटों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। ऐसी सीटों को चिह्नित किया जा रहा हैं जहां महिला प्रत्याशी चुनाव जीत सकती हैं। फिर उन्हीं सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


खली प्रदेश अध्यक्ष की कमी
महिला कांग्रेस के प्रशिक्षण में सीएम हरीश रावत तो आए लेकिन प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेसियों में चर्चा रही कि सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बीच चल रही तल्खी के चलते प्रदेश अध्यक्ष नहीं पहुंचे।

जब इस संबंध में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत से पूछा गया तो उनका कहना था कि शिविर के बारे में दोनों नेताओं को सूचना दी गई थी। लेकिन विधिवत आमंत्रण नहीं दिया था। प्रदेश अध्यक्ष अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें