देहरादून। लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज एफसी और एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते। पवेलियन मैदान में स्पोर्ट्स हास्टल एफसी व डीएमके एफसी के बीच हुए मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज एफसी ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी ने महिंद्रा ब्वायज एफसी को 2-0 से हराया। बुधवार को भी चैंपियनशिप में दो मुकाबले खेले जाएंगे। मा.सि.रि.