फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में 30 वाहनों के चालान, पांच सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पुलिस व एआरटीओ (प्रवर्तन) ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों के चालान और पांच वाहनों को सीज कर दिया। इसके साथ ही कुछ ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई जिनका फिटनेस खत्म हो रखा था। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग वैलीब्रिज के निकट एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवावस्तव के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने, अवैध सामग्री रखने और बिना दस्तावेजों के यातायात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान 30 वाहनों के चालान और पांच वाहनों को सीज किया गया। कुछ वाहन ऐसे मिले जिनके पास छह सालों से फिटनेस खत्म था। उन्होंने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल के आयोजन को देखते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें