वहीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आईएएस व पीसीएस आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए सहमति दे दी है। इस मौके पर विधायक पौड़ी मुकेश कोहली, गणेश खुगशाल, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के प्रबंधक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
एससी और ओबीसी वर्ग के हॉस्टल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने सामाजिक समरसता के लिए नया प्रावधान किया है। केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने बताया कि यदि एससी के लिए छात्रावास बनाया जाएगा, तो वहां 60 फीसदी एससी और 40 फीसदी अन्य वर्ग के छात्र-छात्राएं होंगी। ऐसी ही व्यवस्था अन्य हॉस्टल में होगी।
बच्चों को दिए नकद पुरस्कार
शिविर में आश्रम पद्धति विद्यालय श्रीकोट गंगानाली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर और पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति पौड़ी ने स्वागत गीत गाए। जिस पर केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने प्रत्येक टीम को एम्लिको (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर) से पांच-पांच हजार रुपये दिलाए।
शिविर में वितरित किए सहायक उपकरण
एम्लिको (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर) और जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में पौड़ी जिले के 12 ब्लॉकों के 1266 दिव्यांग और वृद्धजनों को लगभग साढ़े 64 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए जाने थे, लेकिन कार्यक्रम में बहुत कम लाभार्थी पहुंच पाए। लाभार्थियों की कम संख्या से नाखुश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसकिल के लिए आवेदन क्यों नहीं आए, इसकी जांच कराई जाएगी।