फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मदरसा छात्रों के लिए भी होंगे ब्लॉक और जिले स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं

Sun, 22 Apr 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मदरसा
विज्ञापन

प्रदेश के मदरसा छात्रों के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। मदरसों में खेलकूद नए सत्र से शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर दिया है और शासन ने भी हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


अब ब्लॉकों, जिलों में खेलों और इनके आयोजन की कार्ययोजना बोर्ड की बैठक में फाइनल होनी है। इसके साथ ही समकक्षता के मामले के बाद मदरसों की प्रारंभिक शिक्षा में स्कूलों की तरह बदलाव किए जाने के प्रस्ताव पर मंथन किया जा रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार ने मदरसों में खेलकूद शुरू किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड ने प्रस्ताव शासन को भेजा था, इसे पास कर दिया गया है। अब इस पर नए शिक्षा सत्र से अमल किया जाना है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

17 मदरसा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अखलाक अहमद ने बताया कि मदरसा छात्रों के लिए खेलकूद का आयोजन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर किया जाएगा। ब्लॉक और जिला स्तर की कार्ययोजना तय की जानी है। खेलकूद के साथ मदरसा बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में सुधार की कार्ययोजना पर भी विचार कर रहा है।

मदरसों में अभी तक पब्लिक स्कूलों की तरह केजी, नर्सरी आदि कक्षाओं की व्यवस्था नहीं रही है। सरकारी स्कूलों के इस संबंध में योजना बनाने के साथ मदरसा बोर्ड ने भी तैयारी शुरू कर दी है। डिप्टी डायरेक्टर अखलाक अहमद ने बताया कि केंद्रीय भारत बोर्ड मंडल की समकक्षता के बाद इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। मंडल ने उत्तराखंड की मदरसा डिग्रियों को समकक्षता दिए जाने के संबंध में स्वीकृति दी है। इसका प्रस्ताव शासन को दिया गया है।

17 मदरसा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों की परीक्षा संपन्न हो गई है। इस बार कुल 5518 छात्रों ने आवेदन किए थे। इनमें 5501 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 17 छात्रों के फॉर्म विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए, जिससे उन्हें परीक्षा छोड़नी पड़ी। बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि मई में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नए सत्र में छात्रों के आधार कार्ड प्रवेश के समय ही सुनिश्चित कर लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें