फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से स्पाइसजेट शुरू करेगा देहरादून से मुंबई के लिए हवाई सेवा, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Wed, 08 May 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


विमानन कंपनी की ओर से बुधवार आठ मई से देहरादून-मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। चार धाम यात्रा के मद्देनजर हवाई सेवा में बढ़ोतरी करने को काफी अहम माना जा रहा है।  

जेट एयरवेज की हवाई सेवाओं के बंद हो जाने से दून एयरपोर्ट पर एकाएक फ्लाइटों की संख्या में कमी आ गई थी। बंद हवाई सेवाओं का विकल्प तलाशने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही हवाई सेवाओं की मांग भी बढ़ने लगी है। मुंबई जैसे शहरों से भारी संख्या में लोग उत्तराखंड में पहुंचते है। गर्मियों के मौसम में मुंबई के लोग मसूरी आदि घूमने के लिए आते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनी ने मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि स्पाइसजेट का विमान सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और 12 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। हवाई सेवा शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें