फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें, बंगलुरु से पहली फ्लाइट पहुंची

Sun, 30 Mar 2025 11:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

देहरादून एयरपोर्ट पर करीब ढाई साल बाद विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वापसी करते हुए अपनी फ्लाइट को उतारा। पहली फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर करीब ढाई साल बाद विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वापसी करते हुए अपनी फ्लाइट को उतारा। पहली फ्लाइट बंगलूरू से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 7: 53 पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरी। स्पाइसजेट ने रविवार से देहरादून एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए अपनी उड़ानों को शुरू कर दिया है। जिस कारण पहली फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन


वहीं एयर इंडिया ने भी अपनी एक सुबह की फ्लाइट को मुंबई के लिए शुरू कर दिया है। यह उड़ान रविवार सुबह सात बजे मुंबई से देहरादून पहुंची। समर सीजन को देखते हुए कई दूसरी कंपनियों ने भी अपनी फ्लाइट की संख्या में इजाफा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें