फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई11वीं के छात्र की बेकाबू बाइक, घर के इकलौते चिराग की मौत से सदमे में परिजन 

Thu, 31 Oct 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के काशीपुर में बाइक सवार छात्र की बाइक पेड़ से टकराने के कारण मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त खटीमा निवासी आईटीबीपी के सूबेदार के इकलौते पुत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


खटीमा के ग्राम छिनकी निवासी कुंवर सिंह राणा आईटीबीपी में सूबेदार हैं। वर्तमान में उनकी नियुक्ति जम्मू कश्मीर में है। उनका मित्र सुनील कुमार चौहान कुंडा के ग्राम बाबरखेड़ा में रहता है।

वह जसपुर में पीआरडी का ब्लॉक कमांडेंट है। 27 अक्तूबर को कुंवर राणा का कक्षा 11 में पढ़ने वाला इकलौता पुत्र दीपक राणा (18) ग्राम बाबरखेड़ा में अपने पिता के मित्र चौहान के घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को वह किसी काम से अपनी बाइक (यूके 06 एक्यू 4370) से हरियावाला गया था। उसने हेलमेट नहीं पहने था। लौटते समय तेज गति में होने के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर वन विभाग की चौकी के पास एक पेड़ से टकराकर नहर में गिर गई।

हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर संपर्क करने पर उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पाकर मृतक की बड़ी बहन और अन्य परिजन काशीपुर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें