फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के केंद्र बिंदु साहिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चार साल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में चल रहा है। गंभीर रोगों के इलाज के लिए लोगों को 40 किमी दूर विकासनगर जाना पड़ रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 80 से अधिक गांव के लोग निर्भर है। इसके अलावा अस्पताल में साकेत बस्ती, हईया, अलसी, सकनी, ककाड़ी, कनबनुआ, किमोठा, बुहार खेड़ा, साहिया छानी, नेवी, पाटन, समाल्टा, पाटा, ददोली, माटला, बमराड़, पानुवा, थेत्यो, डामटा, दातनू, बडनू, मसराड़, गढेता, मलेथा, चामड़ी, बोहरी, खतासा, कुरोली, उपरोली, कोटी, सैंज, पणायसा, सैंसा, कोठा, तारली समेत कई गांव के लोग उपचार के लिए आते हैं। मगर, अस्पताल में वर्ष 2016 से एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। हालांकि, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों में प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सर्जन, आर्थोपेडिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट, डेंटिस्ट, टेक्निशियन समेत डॉक्टरों के कुल नौ पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। अस्पताल महज एमबीबीएस डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है।
स्थानीय निवासी सुशीला देवी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सुनील सिंह चौहान, शेर सिंह भाटी, वीरेंद्र सिंह पंवार आदि का कहना है कि अस्पताल के विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले एमरजेंसी केस में लोगों को महज प्राथमिक उपचार ही मिल पाता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

..............................................
मरीजों को पंखे भेंट किए
साहिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन को मरीजों की सुविधा के लिए चार पंखे भेंट किए। अमन अरोड़ा ने बताया कि सीएचसी 32 बेड का अस्पताल है। गर्मियों में पंखे के अभाव में लोगों को काफी परेशानी होती है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर, डॉ. ममता नेगी, डॉ. वायाम रहमान, आजाद सिंह, शेर सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें