दीपावली के दौरान दिल्ली रूट पर उत्तर रेलवे 10 और 15 नवंबर को दून-दिल्ली के बीच एसी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस रूट की ट्रेनों में जिन यात्रियों की वेटिंग ज्यादा है वे वातानुकूलित श्रेणी की ट्रेन में रिजर्वेशन करा सकते हैं।
एसी स्पेशल का ट्रेन नंबर दून से रवाना होते वक्त 04054 और पुरानी दिल्ली से दून आते समय 04053 रहेगा। यह ट्रेन दोनों दिन (10 और 15 नवंबर) दून से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। हरिद्वार स्टेशन पर पहुंचने का समय 8 बजकर 43 मिनट, छूटने का समय 8 बजकर 50 मिनट होगा।
ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे रुड़की पहुंचेगी और वहां से 9 बजकर 32 मिनट पर रवाना होगी। दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचने से पहले ट्रेन मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद स्टेशन पर भी रुकेगी। दिल्ली से दून आते वक्त भी इस ट्रेन के ये ही स्टॉपेज होंगे।
यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर चलकर रात 10 बजे दून पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि दिल्ली और मुरादाबाद से इस बारे में निर्देश मिल गए हैं। यात्री इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन करा सकते हैं।