फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सभी निकायों में 24 को चलेगा विशेष सफाई अभियान, निदेशालय को भेजनी होंगी अभियान की तस्वीरें

Mon, 22 May 2023 08:54 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अभियान के तहत निकाय के प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित होगा, जिसमें वार्ड के सभी आवासीय एवं व्यवासायिक क्षेत्रों में सफाई की जाएगी। नागरिकों को गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विशेष सफाई अभियान चलेगा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में 24 मई को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहरी विकास निदेशालय ने इसके निर्देश जारी करते हुए अभियान की तस्वीरें भी निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा है।शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडेय ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में 24 मई को एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत निकाय के प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित होगा, जिसमें वार्ड के सभी आवासीय एवं व्यवासायिक क्षेत्रों में सफाई की जाएगी। नागरिकों को गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सभी मलिन बस्तियों में साफ-सफाई की जाएगी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। सभी बड़े नालों की साफ-सफाई की जाएगी। आसपास के नागरिकों को घर का कूड़ा नालों में न डालने के प्रति जागरूक किया जाएगा। निकायों के सभी पार्कों व स्मारकों की भी सफाई की जाएगी। सभी जल स्त्रोतों नदी, तालाब, पोखर, गदेरा आदि की भी सफाई की जाएगी। सभी सार्वजनिक शौचालयों की भी सफाई होगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला समूहों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण देने की तैयारी, अच्छा काम करने पर ये भी सुविधा मिलेगी

बाजार, मंडी, दफ्तरों की भी होगी सफाई

अभियान के तहत निकाय के सभी बाजारों, मंडी, हाट, सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों की भी सफाई होगी। वहीं, स्टेट हाईवे, अन्य सड़कों के किनारे पड़ा कूड़ा भी साफ करना होगा। भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पार्क, मॉल भी इसमें शामिल होंगे। सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों, नगर आयुक्तों को सफाई अभियान की रिपोर्ट तस्वीरों के साथ निदेशालय को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें