फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्पर्श छेत्री आज बनेंगे लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। देहरादून के स्पर्श छेत्री आज गया में होने वाली पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बनेंगे। वे अपने परिवार में चौथी पीढ़ी में सेना में सेवा करने के गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


बटालियन अंडर ऑफिसर स्पर्श छेत्री के लिए सेना की वर्दी पहनना चौथी पीढ़ी की गौरवशाली सैन्य विरासत को आगे बढ़ाने जैसा स्वाभाविक कदम था। उनके परदादा ब्रिटिश इंडियन आर्मी में सेवा दे चुके हैं। उनके दादा और पिता इन्फैंट्री ऑफिसर रहे हैं, जबकि मां आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स में रहीं हैं। अब वे अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सेना में सेवा करने में जुट गए हैं।

थापर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट स्पर्श ने इंडियन आर्मी में शामिल होने के लिए एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर डेटा एनालिस्ट के तौर पर अपने सफल कॅरिअर को छोड़ दिया। कई खूबियों वाले स्पर्श नेशनल लेवल के घुड़सवारी मेडलिस्ट, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन और स्विमिंग मेडलिस्ट, बेस्ट फायरर और पूर्व एनसीसी अंडर ऑफिसर रहे हैं।
विज्ञापन


ओटीए गया में स्पर्श ने बटालियन अंडर ऑफिसर जैसे अहम कैडेट पद संभाले जो उनकी बेहतरीन लीडरशिप को दिखाते हैं। आराम के बजाय मकसद को चुनते हुए वह चार पीढ़ियों की शानदार विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंडियन आर्मी के सदाबहार मूल्यों को अपनाते हैं और हिम्मत, चरित्र और अटूट संकल्प के साथ नेतृत्व करने के लिए भविष्य के उम्मीदवारों को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें