फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के ये पूर्व मंत्री बोले, बदले की भावना से काम कर रहे CM योगी आदित्यनाथ

Sun, 23 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मंत्री और सपा के प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने योगी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि अपने एक माह के कार्यकाल में यूपी सरकार ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया, जिससे पता चल सके कि उसकी प्राथमिकता विकास है। योगी सरकार का सारा ध्यान अखिलेश सरकार द्वार कराए विकास कार्यों की जांच कराने पर हैं।
विज्ञापन


चौधरी ने दावा किया कि अखिलेश सरकार द्वारा विकास के जो भी कार्य कराए गए हैं उनमें कोई गड़बड़ी नहीं है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज भी यूपी के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में विकास के जितने भी कार्य कराए है, इतने किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं कराए।

बताया कि अखिलेश यादव जल्द यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों का दौरा करेंगे और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। चौधरी ने इस बात से इंकार किया कि यादव परिवार में कलह की वजह से पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार मिली। कहा कि हार की वजह कुछ और है, यूपी के लोग भी चुनाव परिणाम को लेकर अचंभित हैं। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें