समर वैली स्कूल में महेश बाबू की जोरों से चिल्लाने की आवाज सुनकर सैट में मौजूद कोस्टार और आसपास के लोग दौड़ते नजर आए।
स्कूल के एक बंद कमरे में अभिनेता महेश बाबू और अभिनेत्री पूजा हेगड़े चिल्लानें की शॉट फिल्मातें नजर आए। शॉट को देख सभी कोस्टार और प्रोडक्शन टीम समेत आसपास के लोगों को राहत मिली।
दरअसल रविवार को एफआरआई के बाद एक शॉट के लिए डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल में कुछ दृश्य फिल्माए गए। जिनमें अभिनेता महेश बाबू, अभिनेत्री पूजा हेगड़े और साउथ कॉमेडियन स्टार नरेश स्कूल की एक क्लास रूम में जोरों से चिल्लाने के शॉट फिल्माए गए। साथ ही कॉमेडियन नरेश की हसी देख प्रॉडक्शन यूनिट के लोग भी जोरों से हसने लगे। जिसे देख आसपास के लोग वापस अपने घरों में चलते बने।