फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकब जुमा के करीबी अजय गुप्ता का देहरादून से क्या है कनेक्शन? यहां जानिए पूरा माजरा

Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Jacob Zuma
विज्ञापन

दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा की कुर्सी गंवाने का कारण बने मशहूर कारोबारी अजय गुप्ता का देहरादून से क्या है कनेक्शन है यहां जानिए।

विज्ञापन


दरअसल जब से जैकब जुमा ने इस्तीफा दिया है तब से ही अजय गुप्ता कई दिन से देहरादून स्थित कोठी में पुलिस सुरक्षा में मौजूद थे। शुक्रवार दोपहर के समय वह सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड से बाहर के लिए रवाना हुए। कहां गए, यह कहना मुश्किल है।

कोठी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार को किसी तरह के छापे से इंकार किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि अजय गुप्ता अकेले थे या फिर उनके साथ कोई और था। काले शीशों की लग्जरी कार में कुछ भी नजर नहीं आता है।

विज्ञापन

AJAY GUPTA HOUSE
दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद से जोहानिसबर्ग में कारोबार करने वाले सहारनपुर के मूल निवासी अजय गुप्ता उनके भाई अतुल गुप्ता और  राजेश गुप्ता सुर्खियों में है।

गुप्ता बंधुओं की देहरादून में कर्जन रोड पर ही आलीशान कोठी थी। तीनों गुप्ता बंधुओं से रिश्तों के चलते दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीफा देना था। खबर यह भी आई थी कि अजय गुप्ता के दो भाइयों को पकड़ लिया गया, जबकि अजय गुप्ता गायब है।

शुक्रवार को मीडिया गुप्ता बंधुओं के बारे में जानकारी जुटाने उनकी कोठी पहुंच गई। करीब 25 बीघा भूमि में बनी आलीशान कोठी में किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। कोठी पर पुलिस को देखकर माथा ठनका। लगा कि कोई टीम कोठी के अंदर मौजूद है।
विज्ञापन

Jacob juma
इसी बीच कोठी से ड्यूटी पूरी कर बाहर आए उत्तराखंड पुलिस के सिपाही से सवाल किए गए तो उसने खुलासा किया कि कारोबारी अजय गुप्ता कई दिन से कोठी में ठहरे थे। नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गुप्ता शुक्रवार साढ़े बारह बजे के करीब काले रंग की लग्जरी कार से सहस्त्रधारा हेलीपैड गए है, जहां से हैलीकाप्टर से उन्हें कहीं बाहर जाना है।

खुद उन्हें भी शुक्रवार सुबह ही अखबार पढ़कर दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपति की कुर्सी जाने के बारे में पता चला। गेट से अंदर उन्हें जाने की इजाजत नहीं है। दो दिन से गुप्ता कोठी में ही थे, कहीं बाहर भी नहीं गए।

पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार को किसी आयकर अथवा दूसरी एजेंसी के कोठी में आने से इंकार किया। गेट पर पुलिस गार्द की तैनाती है। किसी भी टीम को अंदर जाने के लिए उनकी सुरक्षा घेरे से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें