फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डद्योगों में हो सौर ऊर्जा का अधिकतम इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती और एस एंड एड एनर्जी सिस्टम कंपनी की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में उद्यमियों को सौर ऊर्जा से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी दी गई। सेमिनार में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि सौर ऊर्जा के जरिये बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही इसका अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

सेमिनार के मुख्य अतिथि व आईजी अमित सिन्हा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब सौर ऊर्जा पर जोर देना होगा। दुनिया के तमाम देशों में सौर ऊर्जा को लेकर बेहतर काम हो रहा है। सौर ऊर्जा आने वाले समय में देश के विकास में अहम होगी। विशिष्ट अतिथि व उप निदेशक उद्योग अनुपम द्विवेदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सौर ऊर्जा को लेकर कई कंपनियां आगे आयी है। कई उद्योग सौर ऊर्जा के जरिए संचालित किए जा रहे हैं। बिजली से उत्पादन मंहगा साबित होने की वजह से सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केेंद्र शिखर सक्सेना ने कहा कि राज्य सरकार व जिला उद्योग सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सेमिनार में पीएन यादव, राजशेखर, विकास कोठियाल, मोहन मित्तल अधिशासी अभियंता यूपीसीएल, निशांत सिंघल, समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन विजय सिंह तोमर व निशांत सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में कैलाश मलेना, रूप कुमार शर्मा, तरुण मित्तल, संजय, जावेद भट्ट, अश्विनी चौधरी, चंद्रकांत रावत, रूपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें