फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउंड सिस्टम से यातायात संचालन में मिलेगी मदद : मुन्ना सिंह चौहान

विज्ञापन
साउंड सिस्टम का लोकार्पण करते विधायक मुन्ना सिह चौहान साथ में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता 
विज्ञापन
- विधायक ने मुख्य बाजार में साउंड सिस्टम का किया लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में साउंड सिस्टम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि साउंड सिस्टम से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे बाजार में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। यह सिस्टम महत्वपूर्ण सूचना जारी करने और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में भी काम आएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। करीब 4.90 लाख रुपये की विधायक निधि से मुख्य बाजार में साउंड सिस्टम लगाया गया है। हेरिटेज पोल पर 30 स्पीकर लगाए गए हैं, जिनका कंट्रोल रूम बाजार चौकी में है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विधायक को साउंड सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि विधायक ने जनहित को देखते यातायात संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिस्टम लगाने की तत्काल मंजूरी दी थी। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नीरज ठाकुर, हनी सप्पल, प्रशांत शर्मा, गगन सेठी, विक्की जैन, तरुण कोहली, विजय गुप्ता, बलदेव राणा, एसआई नौशाद अंसारी, रजनीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें