फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिमांशु और साक्षी का राष्ट्रीय टीम में चयन

विज्ञापन
द एनफील्ड स्कूल में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान मौजूद प्रधानाचार्य व ​​शिक्षक। स्रोत
विज्ञापन
विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल के छात्रों ने खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने कबड्डी में तो साक्षी, समीक्षा और आस्था ने पिट्ठू में शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी टीम ने दूसरा और पिट्ठू टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर हिमांशु का कबड्डी और साक्षी का पिट्ठू राष्ट्रीय टीम के लिए चयन किया गया है। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने विद्यालय की प्रार्थना सभा में खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें