फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जाएंगे बाबा केदार के दर, मुख्य सचिव ने मोर्चा संभाला

Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
pm modi in kedarnath dham - फोटो : file photo
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह केदारनाथ आ सकते हैं। उन्हें सात अक्तूबर को देहरादून में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करना है। माना जा रहा है कि आठ अक्तूबर को वे केदारधाम में भगवान केदारनाथ के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे नई केदारपुरी का भी लोकार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव से पूर्व भी प्रधानमंत्री के केदारनाथ आने की संभावनाएं थीं। हालांकि सरकार के स्तर पर उनके दौरे को गोपनीय रखने की कोशिश हुई। लेकिन सरकारी मशीनरी की तेजी से पीएम के दौरे की संभावना को बल मिला। अब फिर पीएम के संभावित दौरे की संभावना के चलते सरकारी मशीनरी हरकत में है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ में डेरा जमा दिया है।

उनके साथ सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी शनिवार को केदारनाथ पहुंचे। शनिवार को वे केदारपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 30 सितंबर तक मानसून का असर खत्म हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मंदिर की प्रतिकृति देखने को लगेगी पारदर्शी शीट 

kedarnath dham - फोटो : amar ujala
केदानाथ मंदिर के बगल में निर्मित की जा रही प्रतिकृति (रेप्लिका) देखने के लिए पारदर्शी शीट लगाई जाएगी। मुख्य सचिव ने इस संबंध में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी हेलीपेड मंदिर के रास्ते तक स्थानीय पत्थर बिछाने उद्धव कुंड, शंकराचार्य समाधि व भैरव मंदिर रास्ते के कार्य को शुरू कर जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य न करने पर संबंधित निर्माणदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

नौ नवंबर को भी बन सकता है कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को भी केदारनाथ आने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के अधिकारियों को इसके संकेत दिए। साथ ही पीएम के दौरे से पूर्व सारी तैयारी पूरी करने को भी कहा।

200 मीटर दूर से केदार बाबा के दर्शन
केदारनाथ में जिस स्थान को दिव्य दर्शन स्थल के तौर पर स्थापित किया जा रहा है, उसका काम पूरा हो चुका है।  करीब चार से पांच फीट चौड़ा मंदिर मार्ग की चौड़ाई अब 70 फीट हो चुकी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें