पतंजलि योगपीठ ने पूरे देश में भारतीय पद्धति की शिक्षण संस्था आचार्यकुलम खोलने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
हरियाणा के बाद छत्तीसगढ़ और सिक्किम में आचार्यकुलम खुलेंगे। सभी राज्यों में एक-एक आचार्यकुलम खोलने के बाद जनपदों में भी यह शिक्षण संस्था खोली जाएगी।
पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय पद्धति की शिक्षा से जुड़ा एक केंद्रीय बोर्ड बनाने की योजना भी आगे बढ़ गई है।
इसकी आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। देश में ऐसे अनेक प्रतिष्ठान हैं जो भारतीय और आधुनिक शिक्षण प्रणाली को मिलाकर शिक्षा दे रहे हैं।