बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे उसका जेठ ग्राम कल्याणपुर सिसईखेड़ा निवासी अवतार सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर, बेटे बादल सिंह और बेटी पूजा कौर पत्नी जंगीर सिंह के साथ उसके घर आए। जेठ अवतार सिंह उसकी सास गुरदीप कौर को अपने घर ले गए।
आरोप लगाया कि उसी रात करीब 11:00 बजे ग्राम कल्याणपुर निवासी मलकीत सिंह और बलजीत सिंह ने उसके घर पर आकर बताया कि उसकी सास बेहोशी की अवस्था में ग्राम कल्याणपुर में पूजा कौर के घर के बाहर पड़ी है। उसने जाकर देखा तो सास बेहोश पड़ी थी। इस पर उन्हें उपचार के लिए नानकमत्ता चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गुरदीप कौर को मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि जमीन की रंजिश के कारण उसके जेठ अवतार सिंह ने पत्नी चरणजीत कौर, बेटे बादल सिंह और पूजा कौर के साथ मिलकर सास की पीटकर हत्या कर दी है। मृतका के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा आरोपी अवतार सिंह, मझला बेटा नानकमत्ता निवासी अजायब सिंह और सबसे छोटा पूरनगढ़ गांव का निरवेर सिंह उर्फ राजू हैं।
इनमें निरवेर सिंह राजू की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। बिंदर का कहना है कि जेठ अवतार सिंह जमीन के बंटवारे से खुश नहीं है, जिस कारण आए दिन जमीन और देने का दबाव बनाते थे।
थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और तत्काल आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, दरोगा नेहा ध्यानी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। बताया कि मृतका की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो सकेगा।