फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, नौकरी के लिए बार-बार टोकने से परेशान था युवक

Sun, 12 Nov 2023 10:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा (टिहरी)।

सार

23 साल के बेटे ने आवेश में आकर अपनी मां को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। देर रात आरोपी को गांव के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी बेटा गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के लिए बार-बार कहने से परेशान युवक ने मां को डंडे से पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।

स्वाडी गांव निवासी रविंद्र दत्त ने शुक्रवार शाम चंबा थाना पहुंचकर बताया कि उनके बेटे आकाश (23) ने शुक्रवार सुबह अपनी मां कमलेश देवी (50) को डंडे से पीटकर मार दिया है। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने तत्काल एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एएसपी जेआर जोशी को सूचना दी और देर रात आरोपी को गांव के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आकाश ने पूछताछ में बताया कि मां बार-बार उसे नौकरी और काम-धंधा करने को कहती थी, जिससे झगड़ा होता था। शुक्रवार सुबह को मां ने फिर कोई भी नौकरी करने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर कमरे में रखे डंडे से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढें...Dehradun : विधानसभा सत्र में आ सकता है यूसीसी बिल, विशेषज्ञ समिति का काम पूरा, रिपोर्ट सौंपने की तैयारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविंद्र दत्त का स्वाडी गांव में मकान अलग स्थान पर है और वह देहरादून में एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। कमलेश देवी दूध बेचती थी। सुबह दूध लेने के लिए गांव का एक व्यक्ति पहुंचा तो देखा वह फर्श पर पड़ी थी। उसने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी, जानकारी मिलने पर रविंद्र गांव पहुंचे और थाने में बेटे के खिलाफ तहरीर दी। मृतका की एक बड़ी बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें