बीते रोज जब उसने बेटे से पबजी खेलने से मना किया तो बेटा नहीं माना। इस पर उसने बेटे का मोबाइल छीन लिया। मामले को लेकर कारोबारी की पत्नी से भी बहस हो गई। आरोप है कि मोबाइल छीनने से गुस्साए बेटे ने शनिवार सुबह मामा के साथ मिलकर उसे पीट दिया।
शोर सुनकर लोग जमा हुए तो किसी तरह वहां से सीधे कोतवाली भागकर आया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है, जिसके चलते दो दिन पूर्व भी कुछ विवाद हुआ था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह जुलाई माह में देहरादून में राजपुर क्षेत्र से पांच छाात्र पबजी गेम खेलने से मना करने पर घर छोड़ कर चले गए। इनमें से दो बच्चे एक होटल और मैकेनिक के यहां काम करने लगे थे। पुलिस ने सभी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। क्षेत्र के सपेरा बस्ती निवासी 10वीं और कक्षा सात के छात्र 11 जुलाई 2019 को रोजमर्रा की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन वापस नहीं आए। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही गुमशुदा के पंफलेट भी जारी किए थी।
सर्विलांस की मदद से इनकी लोकेशन दिल्ली में पाई गई थी। पुलिस ने इनमें से दो को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से बरामद किया था। यह दोनों एक होटल और मैकेनिक के यहां काम कर रहे थे, जबकि तीन अन्य रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से बरामद किए गए थे।
रुड़की में पब्जी गेम खेलने से मना करने पर पिता से नाराज इंटरमीडिएट के छात्र ने घर छोड़ दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
बताया गया था छात्र के पिता ने उसे नया मोबाइल खरीदकर दिया था। चाचा के अनुसार, कुछ दिन से उसे ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने की लत लग गई थी। पिता ने परीक्षा के दौरान गेम खेलने से मना कर उससे मोबाइल ले लिया। साथ ही परीक्षा खत्म होने पर मोबाइल देने की बात कही। इससे नाराज होकर छात्र रात में ही घर से निकला और नहर में छलांग लगा दी।