फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी मां को मारपीट कर घर से निकाला तो बुरे फंसे बहू-बेटे, दर्ज हुआ इस तरह का पहला मुकदमा

Tue, 27 Feb 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मां के साथ मारपीट कर घर से निकालने पर पुलिस ने आरोपी बहू-बेटे के खिलाफ माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि प्रदेश में इस अधिनियम के तहत दर्ज होने वाला यह पहला मुकदमा है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि गांव बहादरपुर जट की रहने वाली गामी देवी (80) के पति बलवंत का कई वर्ष पहले निधन हो गया था।

गामी देवी के तीन बेटे हैं, लेकिन वह बेटे मांगे राम के साथ रहती है। शनिवार सुबह मांगे राम और उसकी पत्नी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे घर से निकाल दिया।

Trending Videos

मांगे राम और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो बेटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा को अभिरक्षा में लेते हुए आरोपी मांगे राम और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

वृद्धा के अन्य दो बेटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अधिनियम के तहत तीन महीने की जेल और पांच हजार रुपये अर्थदंड का प्रावधान है।

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को तात्कालिक राहत प्रदान करने और इंसाफ दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
 
विज्ञापन

सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को दिए गए आदेश

बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करें
कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो लालच या अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करते हुए माता-पिता की उपेक्षा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर अपडेट करें। बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करें। 

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र के एक गांव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। दो बेटे माता-पिता को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। तीसरे बेटे ने जब सहारा दिया तो दोनों भाई उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद दोनों भाइयों को बुलाकर हिदायत दी गई। तब जाकर मामला निपटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें