ऑटो और विक्रम के लिए ये है व्यवस्था
- ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो व विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही संचालित होंगे।
- ज्वालापुर क्षेत्र से आने वाले ऑटो और विक्रम रानीपुर मोड़, देवपुरा चौक और शिवमूर्ति तिराहा होते हुए कनखल की ओर जाएंगे।
- बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले वाहन भगत सिंह चौक और तिब्बड़ी फाटक मार्ग से रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे तक पहुंचेंगे।
- ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तिराहे तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
दो दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
एसएसपी नवनीत सिंह के अनुसार 13 जून को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक और 14 जून को सुबह छह बजे से सोमवती अमावस्या स्नान पर्व समाप्त होने तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 15 जून तड़के तीन बजे से दिल्ली-मेरठ मार्ग से आने वाले सभी बड़े वाहनों को नगलाइमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। वहीं देहरादून से आने वाले बड़े वाहनों को लालजीवाला और नजीबाबाद की ओर से आने वाली बसों व ट्रैक्टरों को नीलधारा-गोरीशंकर पार्किंग में रोका जाएगा।