फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या 2020: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर बॉर्डर से लौटाए सैकड़ों वाहन 

Mon, 14 Dec 2020 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नासरन/भगवानपुर (रुड़की)

सार

  • सोमवती अमावस्या पर बाहरी वाहनों की शाम तक हुई सघन चेकिंग
  • नारसन और भगवानुर क्षेत्र में 200 लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट 
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर नारसन और भगवानपुर में पुलिस ने बाहरी वाहनों की सघन चेकिंग की। हरिद्वार और रुड़की में जाम न लगे, इसलिए सैकड़ों बड़े वाहनों को बॉर्डर से लौटा दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, कुछ यात्रियों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। इसके बाद उन्हें प्रदेश की सीमा में प्रवेश दिया गया। बॉर्डर पर पुलिस सुबह से शाम तक अलर्ट रही। बता दें कि सोमवती अमावस्या पर जिला प्रशासन ने गंगा स्नान पर प्रतिबंध नहीं लगाया था।

हालांकि, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए डीएम ने कहा था कि हरिद्वार में अगर भीड़ बढ़ी तो बाहरी श्रद्धालुओं को बॉर्डर से लौटाया जाएगा। लिहाजा सोमवती अमावस्या को देखते हुए सोमवार को नारसन चेक पोस्ट पर सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। बाहर से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में सवार लोगों का कोरोना टेस्ट भी किया गया

साथ ही वाहनों को टोकन के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया गया। इस बीच कई वाहनों में सवार लोगों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। वहीं, भगवानपुर के मंडावर और काली नदी चेक पोस्ट पर सोमवार को बाहरी वाहनों की चेकिंग की गई।

इस दौरान हरिद्वार में गंगा स्नान करने जा रहे लोगों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ऐसे में हरिद्वार और रुड़की में वाहनों का दबाव कम करने के लिए करीब 230 बड़े वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया।

वहीं, कुछ वाहन रोककर हाईवे किनारे भी खड़े कराए गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया की बसों और अन्य वाहनों से आए यात्रियों के कोरोना टेस्ट भी कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. हरप्रीत ने बताया कि सोमवार को लगभग 200 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें