फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपांच नामजद समेत कई के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मुकदमाI
विज्ञापन




नवादा के वीर विशाल थापा मार्ग पर कुछ लोगों ने धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत करवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पांच नामजद करते हुए 25 से 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।



रविवार को नवादा स्थित वीर विशाल थापा मार्ग स्थित एक घर में घुसकर लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि घर में धर्मांतरण कराया जा रहा था। आरोप लगाया कि बच्चों सहित एक महिला का धर्मांतरण करवाकर बाद दो दिनों तक घर में ही रखा गया। काफी देर तक हंगामा चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि नवादा निवासी दीक्षा पाल ने शिकायत की है कि घर में शांति से प्रार्थना की जा रही थी। सभा के बीच में ही सुधीर, बीजेंद्र, संजीव, ,धीरेंद्र डोभाल, अरमान डोभाल, आर्यमान डोभाल समेत कई लोगों ने घर में घुसकर धर्मांतरण का आरोप लगाकर तोड़फोड़ की। शिकायत पर पांच को नामजद करते हुए कई अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें