सेलाकुई। नगर पंचायत सेलाकुई के बायाखाला में पुस्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात का पानी मोहल्ले में घुस जाता है। क्षेत्र की जनता ने इस समस्या से विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर को अवगत कराया। इस पर विधायक विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी लगाकर खाले के किनारे खुदाई कराई गई, ताकि बारिश का पानी मोहल्ले में न घुसे। जिस पर स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया। विधायक ने कहा कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था करा दी गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्थाई समाधान के निर्देेश दिए गए हैं। इस मौके पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीएस सुरियाल, अपर सहायक अभियंता हरि दर्शन रावत, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, भगत सिंह राठौर, बीना बमराड़ा, गिरीश रतूड़ी, रमेश, सपना शर्मा, अनिल भट्ट, ललित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।