फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिट के लिए निकला उत्तराखंड का सैनिक रास्ते से हुआ लापता

Thu, 16 Mar 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
प‌िथौरागढ़ में कनेड़ा गांव निवासी सैनिक छह मार्च से लापता है। वह तीन मार्च को अपने घर से छुट्टी बिताकर चंडीगढ़ स्थित अपनी यूनिट के लिए हुआ था।
विज्ञापन


सैनिक जगत सिंह की पत्नी नीमा देवी की ओर से राजस्व पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी अपने पति से छह मार्च की सुबह नौ बजे तक मोबाइल फोन पर बात हुई। उस दिन जगत सिंह हल्द्वानी में थे। 
विज्ञापन


उसके बाद से उनका फोन बंद मिल रहा है। परिजनों ने चंडीगढ़ स्थित सेना की यूनिट में भी संपर्क साधा है, लेकिन वह अब तक चंडीगढ़ नहीं पहुंचे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जगत सिंह की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उनकी खोजबीन के लिए तमाम जगह संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें