II
शिकायत के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
I
I
I
Iपतंजलि में इलाज के नाम पर साइबर ठगों ने एक फौजी से 75 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iकैंट पुलिस के मुताबिक क्लेमेंटटाउन में तैनात संजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उन्हें बेटा का इलाज पतंजलि में करवाना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर पतंजलि योग पीठ का नंबर सर्च किया। नंबरों पर बात करने पर एक ने स्वयं को पतंजलि का कर्मचारी बताया। कहा कि पतंजलि के अकाउंट में 75 हजार रुपये भेजने होंगे। इसके बाद उसने पतंजलि का लेटर भेजा और एक अकाउंट नंबर उन्हें उपलब्ध कराया। जिसके बाद उन्होंने अकाउंट में दो बार में 75 हजार रुपये डाल दिए। लेकिन जब वह पतंजलि पहुंचे तो पता चला कि उनकी कोई बुकिंग नहीं हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
I
I
I
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगे तीन लाख 60 हजार रुपये
I
Iदेहरादून। साइबर ठगों ने एक महिला से वर्कफ्रॉम होम के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iकोतवाली पटेलनगर प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि प्राइम ग्रीन एवेन्यू चमनविहार निवासी काव्या घिल्डियाल ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उन्हें एक अज्ञात कॉल और व्हाट्सएप टेलीग्राम मैसेज प्राप्त हुआ। फोन और मैसेज पर उसने उन्हें घर बैठे होटल के रेंटिग की जॉब का झांसा दिया। इसके बाद उसने उसे एक ऑनलाइन लिंक दिया। उसके बाद उसने उसे 150 रुपये भेजे। फिर उसने उसे 1500 रुपये भेजे। इसके बाद उसने निवेश पर अच्छा रिटर्न देने का झांसा दिया। इसके लिए उनसे लोगों के प्रोफिट के स्क्रीन शॉट भेजे। वह झांसे में आ गई और करीब तीन लाख 60 हजार रुपये इंवेस्ट कर दिए। जब पैसे वापस करने की बात हुई तो उसने तीन लाख रुपये और देने को कहा। जिसके बाद पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।I