I
Iस्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को लेखक गांव में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं पहाड़ी पैडलर्स के सौ सदस्यीय साइक्लिंग दल ने महाराणा प्रताप चौक रायपुर से लेखक गांव तक स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। लेखक गांव में साइकलिंग दल का भव्य स्वागत किया गया।I
Iविरासत उत्सव को संबोधित करते हुए डॉ. लोकेश ओहरी ने कहा कि पर्यावरण, मृदा संरक्षण और जल का संरक्षण करना बेहद जरूरी है। कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा ही देश में जागरूकता के माध्यम से समाज को इन कार्यों के लिए प्रेरित कर सकते है।
I
Iवहीं डॉ. लोकेश ओहरी के नेतृत्व में ऋषिकेश फोटोग्राफी क्लब की ओर से लेखक गांव थानो क्षेत्र में हेरिटेज फोटो वॉक की गई। साथ ही लेखक गांव में स्पर्श हिमालय विवि के योग विभाग के छात्र-छात्राओं ने योग शिविर का आयोजन किया।I
Iपूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन ने लेखक गांव की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए लेखक गांव की नालंदा पुस्तकालय में 10 लाख पुस्तकों के संकलन के संकल्प को दोहराया।
I
Iवहीं लेखक गांव के नालंदा पुस्तकालय शोध एवं अनुसंधान केंद्र के पुस्तकालय विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद पर्यटन पथ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान पहाड़ी पैडलर्स के संस्थापक गजेंद्र रमोला, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि के पर्यटन विभाग के प्रमुख डॉ. सर्वेश उनियाल, स्पर्श हिमालय विवि के कुलपति काशीनाथ जेना, सचिव बालकृष्ण चमोली, डॉ. अंजना विलियम्स, बैचेन कंडियाल, विश्व धीमान, कमलजीत धीमान, हिमानी गुरुंग, राजकुमार तिवारी, डॉ. इंदु नवानी आदि मौजूद रहे।I