फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

Thu, 03 Jan 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat
विज्ञापन

गुजरात के सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आरोप मुक्त होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन यूपीए सरकार और सोनिया गांधी के इशारे पर सीबीआई ने तत्कालीन गुजरात सरकार में गृहमंत्री अमित शाह को फंसाने का षड्यंत्र रचा था। अदालत के अमित शाह को आरोप मुक्त करने से कांग्रेस के बड़बोले नेताओं के मुंह पर करार तमाचा लगा है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवादी की पैरवी करते हुए अमित शाह को जेल भेजने का षड्यंत्र किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के इशारे पर सीबीआई ने सोहराबुद्दीन शेख मामले में तत्कालीन गुजरात के गृहमंत्री अमित शाह को फंसाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब

उन्होंने कहा कि जब अमित शाह का नाम मामले में आया तो उन्होंने कहा था कि जब तक मामले की जांच चल रही है वो गुजरात के बाहर रहेंगे। दो वर्ष तक शाह अपनी पत्नी के साथ देशभर में भ्रमण करते रहे। इसे कांग्रेस ने यह कहकर प्रचारित किया कि अमित शाह को तड़ी पार कर दिया। अब कोर्ट के फैसले से लगातार देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हो रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट और अब सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले से यह साफ  है कि अमित शाह के खिलाफ कितना घटिया और शर्मनाक षड्यंत्र किया। कांग्रेस हमेशा सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है। अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो उत्तराखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले को लेकर आरोप लगाए, जिन्हें अब करारा जवाब मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें