समाजसेवी मनीष गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगाए आरोप, कैबिनेट मंत्री ने दस सालों में ज?
- फोटो : MUSSOORIE
समाजसेवी मनीष गौनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। वे सिर्फ लोगों को गुमराह करते रहे। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री ने रक्षा बंधन में लोगों को पानी के जग और छाते बांटकर जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को चैलेंज देते कहा कि अगर उन्होनें कोई विकास कार्य किया तो जनता के सामने डिबेट करने आए। उन्होंने बताया कि सरोना, सिल्ला सहित कई गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं। सड़कें नहीं बनी हैं। खेल मैदान तक नहीं बन पाया है जबकि भिलाड़ू में इसके लिए धन जारी हो चुका था। मसूरी के युवाओं को कैबिनेट मंत्री रोजगार दिलाने में नाकाम रहे। इस अवसर पर विशाल भंडारी, कीर्ति कंडारी, मुकेश भंडारी, अंकित नेगी, विरेंद्र कोहली, संजय नेगी मौजूद रहे । संवाद