फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: समाज कल्याण विभाग; वीडियो अपलोड से हो सकेगा अब सत्यापन, छात्रों को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 15 May 2025 02:32 PM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। पिछले साल 122000 से अधिक छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति देने के मामले में भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। छात्र और शिक्षक छात्रवृत्ति के पोर्टल में वीडियो अपलोड करेंगे। वीडियो अपलोड होने के साथ सत्यापन प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी।

विज्ञापन


इससे छात्रों को जल्द छात्रवृत्ति मिल सकेगी।समाज कल्याण विभाग कक्षा एक से आठ, नौ से 10, 11 से 12 और 12 से आगे की शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति प्रदान करता है। यह छात्रवृत्ति एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दी जाती है।

पिछले साल 122000 से अधिक छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है लेकिन इसके भौतिक सत्यापन का काम मैन्युअल किया जाता है। ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित जिले के अलग अधिकारियों को भौतिक सत्यापन करने का दायित्व दिया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand News:  जिन शराब की दुकानों का हो रहा विरोध, उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से किया गया निरस्त
विज्ञापन


वह संबंधित छात्र के शैक्षिक संस्थान में पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हैं। फिर यह इसकी रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास जाती है, फिर जिला समाज कल्याण अधिकारी इससे जुड़ी आगे की प्रक्रिया को पूरा करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें