इसके अलावा विभाग ने सहायक निदेशक कांतिराम जोशी का तबादला आदेश भी निरस्त कर दिया है। जोशी को 13 जून 2018 को जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर पिथौरागढ़ भेजा गया था।
लेकिन जोशी ने पिथौरागढ़ जाने से यह कहकर इनकार कर दिया कि जिले में उनके स्तर का कोई पद ही नहीं है। वे करीब छह महीने अवकाश पर रहे और विभाग से उन्होंने बार-बार तबादला आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया।
उनके अनुरोध पर शासन ने तबादला आदेश निरस्त किए। इनके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी चमोली भेजे गए अमन अनिरुद्ध का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें नैनीताल भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंपावत दर्शन दास आर्य का तबादला उत्तरकाशी के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर किया गया है।
नैनीताल के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामनंत को प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी चंपावत बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी हेमलता पांडेय को प्रभारी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति नियोजन प्रकोष्ठ व नोडल अधिकारी आईटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र रावत को संयुक्त निदेशक समाज कल्याण व दोनों विभागों का नोडल अधिकारी न्यायालीय प्रकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।