यहां बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत बासुलीसेरा के ग्रामीणों ने गांव में होने वाले विवाह समारोह में मादक पदार्थों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेकर एक शानदार पहल की है।
गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल, नई उमंग संस्था सहित तमाम ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि विवाह समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यों में जो भी व्यक्ति नशा परोसेगा तो सामाजिक बहिष्कार के अलावा उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना भी भुगतना होगा।