फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deradun: युवती का गला दबाकर की हत्या फिर युवक ने किया सुसाइड, गेस्ट हाउस के कमरे में मिली दोनों की लाश

Mon, 12 Jun 2023 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

युवती की मौत कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस उलझी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पूर्व गेस्ट हाउस के कमरे से मिले मृत युवक-युवती के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले युवती की गला दबाकर हत्या की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी।

विज्ञापन


गेस्ट हाउस के कमरे से मृत मिले मेरठ के युवक और सेलाकुई के एक गांव की युवती एक-दूसरे के परिचित थे। पूर्व में दोनों एक कंपनी में काम कर चुके थे। पुलिस को कक्ष से न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही कोई जहरीला पदार्थ की शीशी या पैकेट।

युवक का शव पंखे पर लटका था, जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा था। युवती की मौत कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस उलझी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पंखे पर लटकने से पहले युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती की मौत के बाद युवक भी खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने
विज्ञापन


युवती की सगाई से तो नाराज नहीं था युवक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती काफी अच्छे दोस्त थे। करीब छह महीने पहले युवक युवती के घर गया था। उसके परिजनों के साथ कहासुनी भी हुई थी। इस बीच कुछ समय पूर्व युवती की सगाई भी हो गई। आशंका जताई जा रही युवती की सगाई से युवक नाराज चल रहा था। युवक ने युवती को गेस्टहाउस में बुलाया और वहां उसकी हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलु पर जांच चल रही है। घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण साफ होने के बाद घटना की तस्वीर साफ हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें