फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर बर्फबारी से गिरा पारा, ठिठुरन बढ़ी

Thu, 30 Oct 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में रात और सर्द हो गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसका माप 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में मौसम सूखा रह सकता है, हालांकि दून में शाम को आंशिक बादल छाने की संभावना है। दून में बुधवार को भी हल्की धूप निकली।

हालांकि दोपहर बाद आसमान पर बादलों का ही डेरा रहा। शाम को हवाओं के चलने की वजह से मौसम में ठंडक में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

दिन का पारा हालांकि तीन दिन से लगातार 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम में करीब दो इंच बर्फ जम गई। गंगोत्री में राम मंदिर के महंत स्वामी रामकृष्ण दास ने बताया कि बुधवार को धूप खिलने पर धाम में पड़ी बर्फ तो पिघल गई है, लेकिन पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।

उधर, यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी से आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कपाट बंद होने के बाद से यमुनोत्री धाम में मानव आवाजाही लगभग ठप है।

दोनों धामों में रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। हर्षिल मुखबा क्षेत्र में अभी बर्फबारी तो नहीं हुई, लेकिन यहां पाला गिरना शुरू हो गया है, जिससे सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उधर, केदारनाथ धाम में मंगलवार की रात हल्की बर्फबारी के बाद बुधवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से धाम में ठंड बढ़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें