फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बिछी सफेद चादर

Wed, 22 Jan 2014 10:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में बुधवार दिन भर बारिश का सिलसिला रहा। टिहरी में सबसे ज्यादा 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रदेशभर में बारिश
राजधानी दून में शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 4.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मुक्तेश्वर में बारिश माप 1.2, जबकि पंतनगर में 0.8 मिलीमीटर दर्ज किया गया।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को मौसम सूखा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अलबत्ता शाम के वक्त कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा और धुंध बढ़ने से दिक्कत बढ़ने की आशंका है। दून में भी शाम के वक्त कुहासा रह सकता है। यहां भी आंशिक बादल छाने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें