फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में रहा बारिश का इंतजार

Sat, 17 Jan 2026 08:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश का इंतजार ही बना रहा। किसानों और लोगों की बारिश की आस देर शाम तक पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
चोटियों पर हुई बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में शनिवार दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से हल्की राहत मिली है। हालांकि निचले इलाकों में लोग बारिश व बर्फबारी का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक निचले इलाकों में मौसम बदला ही रहा। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन


दोपहर बाद हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ व नीती घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हुई। देर शाम तक यहां बर्फबारी होती रही। हालांकि निचले इलाकों में लोग बारिश-बर्फबारी का इंतजार करते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि सुबह से मौसम बदला हुआ है, जरुर दोपहर बाद बारिश होगी, मगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के अलावा निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड तो बढ़ी, मगर बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों में निराशा है।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: कई IAS-PCS अधिकारियों के विभाग बदले, आठ नए सचिवों को भी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बदलने से ज्योतिर्मठ, औली व नीती घाटी के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। औली में रात के समय तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे यहां बहने वाले गदेरे व नाले जम रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें