फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आम जनजीवन पर भारी पड़ रही भीषण बर्फबारी, कई सड़कों सहित यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध 

Fri, 01 Feb 2019 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
snowfall/uttarakhand
विज्ञापन

बीते दो दिनों से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जारी हिमपात से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जहां बर्फ में कैद लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। वहीं यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत जिले के एक दर्जन मोटर मार्गों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से मौसम खुलने पर ही इन इलाकों में राहत की उम्मीद है। बता दें कि विगत 30 जनवरी की शाम से शुरू हुई बर्फबारी के कारण जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात, विद्युत, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो गई हैं। जिसके चलते बर्फ में कैद जिले के सौ से ज्यादा गांवों में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन

बीआरओ के कर्मचारी लगातार प्रयासरत

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बर्फबारी के कारण मोरी ब्लॉक के पांच तथा पुरोला के तीन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसे ऊर्जा निगम द्वारा शनिवार तक बहाल करने का भरोसा दिया गया है। उधर उपला टकनौर क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे यातायात ठप पड़ा है। जिसे खोलने के लिए बीआरओ के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन भले ही यमुनोत्री हाईवे पर जानकीचट्टी तक यातायात बहाल होने के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। नारायणपुरी गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह रावत ने प्रशासन के दावों को गलत बताते हुए कहा कि हनुमानचट्टी से आगे अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पायी है। जिस कारण गीठ पट्टी क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से जल्द यातायात बहाल करने की मांग की है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे के अलावा कमद-अयांरखाल, कुवां-कफनौल, पासा-पैंसर, सांकरी-तालुका, सांकरी-जखोल, नैटवाड़-दोणी आदि ऊंचाई वाली करीब एक दर्जन सड़कें भी बर्फ से पटी होने के कारण अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें