उत्तराखंड के गढ़वाल और कुंमाऊं मंडल में सीजन में पहली बार इतनी जोरदार बर्फबारी हुई कि पहाड़ बर्फ के रंग में रंग गए।
इस बार बर्फ ने अपनी चादर फैलाई और निचले इलाकों में भी हिमपात हुआ। कहीं 10, कहीं 20 तो कहीं 30 साल का रिकॉर्ड टूटा।
उफ बर्फबर्फबारी, बारिश से कड़ाके की ठंड, कई जगह पारा शून्य से नीचे गया, कई इलाकों का संपर्क कटा, बिजली गुल, पानी सप्लाई पर असर, जरूरी चीजों की सप्लाई ठप, उत्तरकाशी के सौ से ज्यादा गांव बर्फ में कैद, भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे के नालूपाणी के पास बंद, कई प्रमुख संपर्क मार्ग आवाजाही के लिए ठप।
वाह बर्फयूपी, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के पर्यटकों का तांता, होटलवालों के चेहरों पर रौनक, नई टिहरी, जोशीमठ शहर में भी हिमपात, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत बर्फ से गुलजार, पौड़ी शहर में दो वर्ष बाद बर्फबारी हुई है। शहर और आसपास की पहाड़ियों में सुबह नौ बजे से करीब 11 बजे तक दो घंटे दो इंच तक बर्फ गिरी।
देहरादून को देखोशुक्रवार देर रात से 17 घंटे तक लगातार बारिश (47 मिलीमीटर), अधिकतम तापमान में एकाएक 9 डिग्री की गिरावट, अधिकतम और न्यूनतम के बीच महज एक डिग्री का फर्क रहा।
धनोल्टी में फंसे पर्यटकबर्फ से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग बंद होने से धनोल्टी पहुंचे पर्यटक वहां फंस गए है। चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग भी ढिक्यारा में दोपहर दो बजे मलबा गिरने से बंद हो गया था।
पारा धड़ाममुक्तेश्वर-1.3पंतनगर -1.0टिहरी -1.4 डिग्रीपौड़ी -02 डिग्री सेल्सियसनई टिहरी -02 डिग्री सेल्सियसकर्णप्रयाग -1.0 डिग्री सेल्सियसलैंसडौन -03 डिग्री सेल्सियसउत्तरकाशी बर्फबारी वाले इलाकों में -शून्य डिग्री सेल्सियस
मसूरी का हाल- मसूरी, धनोल्टी में बर्फबारी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड- मालरोड पर पांच इंच, ऊंचाई पर दो से तीन फीट तक बर्फ- बर्फबारी से मसूरी-देहरादून मार्ग पहली बार 6 किलोमीटर पहले ही जाम, गाड़ियां छोड़कर मीलों चलना पड़ा पैदल- नगर का संपर्क टिहरी-उत्तरकाशी से टूटा- मसूरी जाने वाले टूरिस्ट को कोठालगेट पर रोका- आईटीबीपी गेट पर ही बर्फबारी से वाहन रोके- तापमान एक डिग्री सेल्सियस के पास रहा
वीकेंड पर ही बर्फपिछले एक महीने के दौरान इस सीजन में चकराता में अब तक जितनी भी बर्फबारी हुई वह वीकेंड पर ही हुई है। इस साल वीकेंड पर चकराता रुख करने वालों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।बर्फबारी - दिन21 दिसंबर - शनिवार31 दिसंबर - शुक्रवार11 जनवरी - शनिवार18 जनवरी - शनिवार
चकराता का हालशनिवार सुबह 7 बजे से शाम 3.30 बजे तक लगातार 8 घंटे हिमपात, 2 फुट बर्फ, न्यूनतम तापमान -03 डिग्री।
32 साल बाद बर्फकालसी, साहिया के कई गांवों में 32 साल बाद बर्फबारी हुई। 1981 में साहिया तक बर्फ पड़ा करती थी। बुजुर्गों का कहना है कि
1981 में साहिया में 6 इंच तक बर्फ पड़ी थी। कई गांवों के नवयुवकों ने बताया कि आज पहली बार बर्फ गिरते देखा।
प्रभु ऐसे ही रखनालाखामंडल इलाका भी 25 साल बाद बर्फ से ढक गया। बर्फ गिरने की खुशी में पौराणिक शिव मंदिर में ढोल-दमाऊ के साथ विशेष पूजा-अर्चना की और देवता से हर साल गांव में बर्फबारी की कामना की।