फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुनस्यारी की ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ, ठंड बढ़ी

Sun, 06 Dec 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़-मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन


इस दौरान जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में भी धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती सकती हैं। मुनस्यारी में उच्च हिमालयी चोटियों पर हिमपात हुआ।

पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा की चोटियों पर सुबह से ही हिमपात शुरू हो गया। धारचूला तहसील में कुटी, नाभीढांग में बर्फ गिरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें